‘Moe-Moe HD’ Video: सोशल मीडिया पर फूड एक्सपेरिमेंट के बहुत से वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन यह थोड़ा अलग है. दरअसल, इस बार ‘मोया-मोया इडली’ डिश का वीडियो वायरल हो रहा है. इस डिश को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी नहीं भा रहा है. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
इसमें देखा जा सकता है कि एक सख्स पहले इडली को दो पार्ट में कट कर लेता है. इसके बाद उसमें नारियल और तीखी चटनी डालकर मिक्स कर देता है. इस मिक्सर में रसम भी डाला जाता है. इसके बाद इसमें आइस्क्रीम डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाया जाता है.
अब ‘मोया-मोया इडली’ सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि, ऐसा फूड एक्सपेरिमेंट पहली बार नहीं किया गया है. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ओरियो के पकोड़े और दूध की मैगी का वीडियो वायरल हो चुका है.