Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Gochar 2025 : मंगल  महाराज की बदली चाल, करेंगे उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के सितारे सितारे होंगे बुलंद

Mangal Gochar 2025 : मंगल  महाराज की बदली चाल, करेंगे उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के सितारे सितारे होंगे बुलंद

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Gochar 2025 : सबका मंगल करने वाले मंगल महाराज की चाल बदलने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, पराक्रम, साहस और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है।  23 जुलाई 2025 को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर मंगल का प्रवेश सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होगा। दृक पंचांग के अनुसार 13 अगस्त तक मंगल सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। इस दौरान मंगल स्वयं सिंह राशि (सूर्य की राशि) में स्थित रहेंगे, जो इसे और भी प्रभावशाली बना देता है, क्योंकि सूर्य और मंगल मित्र ग्रह माने जाते हैं। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है, लेकिन तीन राशियों के सितारे इससे बुलंद हो जाएंगे।

पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज

मिथुन राशि
मंगल का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। नई अवसर मिल सकते हैं। पदोन्न्ति का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से तारीफ मिलेगी और विरोधियों को अपने प्रदर्शन से पीछे छोड़ पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी संभव है।

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सूर्य के नक्षत्र में मंगल ग्रह का गोचर बहुत ही लाभकारी होने वाला है। व्यापार क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। धन की स्थिति बनने पर भूमि, भवन या कोई और अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने पर समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। घर में तनाव कम होगा।

तुला राशि
सूर्य नक्षत्र में मंगल के गोचर से तुला राशि के जातकों के जीवन में चमत्कारी परिवर्तन आएंगे, जिससे रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान कमाई के दूसरे रास्ते में खुल सकते हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश बहुत ही रहेगा। जातकों की जिंदगी आसान बनेगी। व्यापार व नौकरी से जुड़े जातकों का मानसिक तनाव कम होगा। धन लाभ होने की स्थिति बन रही है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

पढ़ें :- Shukra Vakri : प्रेम के कारक शुक्र देव 3 अक्टूबर से होंगे वक्री, पुराने रिश्तें होंगे मजबूत

 

Advertisement