Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Vakri : ग्रहों के सेनापति मंगल 21 जनवरी को मिथुन राशि में होंगे वक्री , इन राशियों में होगी धन वर्षा

Mangal Vakri : ग्रहों के सेनापति मंगल 21 जनवरी को मिथुन राशि में होंगे वक्री , इन राशियों में होगी धन वर्षा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Vakri : ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल बदलने वाली है। शौर्य और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल का राशि परिवर्तन और वक्री होना हमेशा ही सभी राशियों के जीवन में परिवर्तनकारी होता है। 21 जनवरी को यही मंगल ग्रह मिथुन राशि में वक्री गोचर करने जा रहे हैं। बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों को किन क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन

मंगल ग्रह
मंगल ग्रह के वक्री स्थिति में होने से मिथुन राशि के जातक में आत्मविश्वास बढ़ेगा। जातक कार्यक्षेत्र में   स्फूर्ति से काम कर पाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के अनेक मौके मिल सकेंगे। अच्छे परिणामों को पाने में सफलता मिलेगी। सेना, पुलिस या शौर्य के कार्यक्षेत्र से जुड़े जातक को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के वो जातक जो विद्यार्थियों है हायर एजुकेशन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जातक के व्यापार में वृद्धि हो सकेगी। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता का विस्तार हो सकेगा। जातक की सेहत में अप्रत्याशित रूप से सुधार आ सकेगा।

मंगल ग्रह
मंगल ग्रह के वक्री होने की स्थिति में तुला राशि के जातक मुश्किल परिस्थितियों से उबर पाएंगे। मंगल के वक्री गोचर के बाद 21 जनवरी से जातक का आर्थिक पक्ष सुधर सकता है। जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो पाएगा। कारोबार में लाभ कमा सकेंगे।

पढ़ें :- Surya Nakshatra Parivartan 2026 :  आज होगा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन , जानरें किन राशियों का होगा फायदा
Advertisement