Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Manoj Kumar का कल किया जाएगा अंतिम संस्कार, मुंबई में पवन हंस श्मशान घाट पर होंगे पंचतत्व में विलीन

Manoj Kumar का कल किया जाएगा अंतिम संस्कार, मुंबई में पवन हंस श्मशान घाट पर होंगे पंचतत्व में विलीन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Manoj Kumar Funeral: शुक्रवार का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर लेकर आया। फिल्मी दुनिया में भारत कुमार के नाम से फेमस मनोज कुमार (Manoj Kumar) का निधन हो गया है। वे 87 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बता दें कि उनका मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी बीच मनोज कुमार के अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट सामने आया है।

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जानें कब होगी OTT पर रिलीज, फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने

उनके बेटे कुणाल गोस्वामी (Kunal Goswami) ने कंफर्म किया कि पिता का अंतिम संस्कार कल यानी 5 अप्रैल को मुंबई में पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार को 10 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके घर गोस्वामी टॉवर्स पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने पिता के निधन पर बात की और बताया कि आखिरी वक्त में उनकी हालत कैसी थी। कुणाल ने बताया- “मेरे पिता मनोज गोस्वामी का निधन आज सुबह 3.30 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। वो काफी समय से बीमार थे, लेकिन बड़ी शिद्दत के साथ उन्होंने हर चीज का मुकाबला किया है। शिरडी बाबा की कृपया है कि वो चैन से आराम से इस दुनिया से गए हैं। कल सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा।”


कुणाल ने बताया कि वे काफी सालों से बीमार चल रहे और दो महीने बाद वो 88 साल के होने वाले थे, लेकिन 87 में उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि आखिरी वक्त में वे हमसे बातें कर रहे थे, खुश थे लेकिन उम्र की वजह से थोड़ी तकलीफ में थे।

Advertisement