असम। असम चुनाव में प्रचार करते हुये बीजेपी के स्टार प्रचारक सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है। एक जनसभा में तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नागरिकों की खुशियाँ लूटनेवाली पार्टी है, जबकि बीजेपी खुशियाँ देनेवाली पार्टी है।
पढ़ें :- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर रजनीश यादव फर्जीवाड़े में फंसा, अंकतालिका निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस
उन्होंने असम के सिलचर लोकसभा स्थित उदारबंद विधानसभा में दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में मेरी लोकसभा में एक केंद्रीय विद्यालय तक नहीं था.. हमने मोदी सरकार में दो केंद्रीय विद्यालय बनवाया तीसरा और चौथा भी स्वीकृत है। अब विकास का ही मुद्दा चलेगा।
मनोज तिवारी को सुनने सभाओं में 20 से 30 हज़ार की संख्या में लोग उपस्थित रहे। आज मनोज तिवारी ने हैलाकाण्डी, धोलाई, और उदारबन्द विधानसभा में जनसभा के साथ साथ 2 नुक्कड़ सभा भी किया।