Paris Olympics 8th Day Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 के आठवें दिन भारत को विमेंस 25 मीटर पिस्टल शूटिंग के फाइनल में निराशा हाथ लगी है। स्टार शूटर मनु भाकर मेडल अपने नाम करने से चूक गईं। वह फाइनल मुकाबले में चौथे स्थान पर रहीं।
पढ़ें :- सावधान! लाल चटनी और दाल में मिलाया जा रहा केमिकल रंग, जांच में दो नमूने फेल
विमेंस 25 मीटर पिस्टल शूटिंग के फाइनल में मनु भाकर ने कुल 28 अंक हासिल किए। जबकि साउथ कोरिया की यांग जिन ने कुल 37 अंक के साथ पहले पायदान पर रहते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। केमिली जेड्रजेजेव्स्की ने 37 अंक के साथ सिल्वर मेडल और हंगरी की वेरोनिका मेजर ने 31 अंक के साथ ब्रांज मेडल जीता।
बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत की मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में ब्रांज मेडल अपने नाम कर चुकी थीं। अगर वह 25 मीटर पिस्टल शूटिंग के फाइनल में मेडल जीतती तो उनके इस ओलंपिक में कुल तीन मेडल हो जाते। इसी के साथ वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय हो जातीं।