Manu Bhaker News: पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद शूटर मनु भाकर और जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के बीच अफेयर की खबरें खूब चर्चा में बनी रही हैं, लेकिन 22 वर्षीय शूटर ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, ओलंपिक में मेडल जीतने वाले इन दोनों खिलाड़ियों की बातचीत का वीडियो सामने आया था। इसके अलावा, एक वीडियो में मनु की मां नीरज के सिर पर हाथ रखवाकर वादा लेते नजर आईं। जिसको लेकर दोनों के अफेयर और शादी की अटकलें लगने लगी थीं।
पढ़ें :- Lahore AQI : लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम
ओलंपिक गेम्स 2024 में डबल ब्रांज विजेता मनु भाकर ने एक इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा के साथ शादी की अफवाहों का जवाब दिया है। उन्होंने इस खबरों और दावों को पूरी तरह से नकारा दिया है। मनु भाकर ने कहा, ‘मेरे या नीरज के बीच वैसा कुछ भी नहीं है जैसी बात हो रही है। वे मेरे सीनियर खिलाड़ी हैं।’ इससे पहले मनु ने पिता ने उनकी शादी को लेकर कहा था कि मनु अभी बहुत छोटी है, उसकी शादी की उम्र नहीं हुई है। अभी इस बारे में नहीं सोचा है।’ इसके अलावा, मनु की मां और नीरज चोपड़ा के बीच हुई बातचीत पर उन्होंने कहा, ‘मनु की मां नीरज चोपड़ा को अपने बेटे की तरह मानती हैं।’
तीन का महीने का ब्रेक लेंगी मनु भाकर
ओलंपिक के बाद मनु भाकर ने अपने फ्यूचर प्लान का भी खुलासा किया। वह 3 महीने का ब्रेक ले रही हैं। मनु ने कहा, ‘मैं ब्रेक में वायलन बजाऊंगी और हॉर्स राइडिंग का कोई इंस्टीट्यूट जॉइन करूंगी।’ स्टार शूटर ने यह भी कहा कि वे अगली बार और बेहतर प्रदर्शन करेंगी। बता दें कि अगला ओलंपिक 2028 में लॉस एंजिल्स में होने हैं।