लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। जल्द ही उपचुनाव की तारीख का एलान होगा। इससे पहले सभी दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी उपचुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
आज पार्टी ऑफिस लखनऊ पर PDA के नायक श्री @yadavakhilesh जी के साथ विशेष बैठक में सदस्यता अभियान एवम् उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई! pic.twitter.com/cguqfRDRtp
— Vineet Kushwaha (@vineetkk1488) July 20, 2024
इसी क्रम में शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनित कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सदस्यता अभियान और उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। विनित कुशवाहा एक्स मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, आज पार्टी ऑफिस लखनऊ पर PDA के नायक अखिलेश यादव जी के साथ विशेष बैठक में सदस्यता अभियान एवम् उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई।