लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर सीजन में कई विभागों में तबादला सेशन ‘जीरो’ कर दिया गया, जबकि स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग में हुए तबादलों को निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही इन तबादलों की जांच भी शुरू कर दी गयी है। इन सबके बीच विपक्षी दल के नेताओं ने भी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि, ट्रांसफ़र की फ़ाइल की ‘फ़ीस’ नहीं मिलने पर फ़ाइल लौटा दी है।
पढ़ें :- Bankipur Assembly Bypolls Result : बांकीपुर सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना पूरी, प्रशांत किशोर 2,319 वोटों से आगे
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, जिसको ट्रांसफ़र में नहीं मिला हिस्सा, वही राज़ खोलके सुना रहा है किस्सा…सच तो ये है कि कई मंत्रियों ने ट्रांसफ़र की फ़ाइल की ‘फ़ीस’ नहीं मिलने पर फ़ाइल लौटा दी है। सुना तो ये था कि इंजन ईंधन की मांग करता है पर यहां तो डिब्बा तक अपने ईंधन के जुगाड़ में लगा है।
जिसको ट्रांसफ़र में नहीं मिला हिस्सा
वही राज़ खोलके सुना रहा है किस्सासच तो ये है कि कई मंत्रियों ने ट्रांसफ़र की फ़ाइल की ‘फ़ीस’ नहीं मिलने पर फ़ाइल लौटा दी है। सुना तो ये था कि इंजन ईंधन की माँग करता है पर यहाँ तो डिब्बा तक अपने ईंधन के जुगाड़ में लगा है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 19, 2025
पढ़ें :- तमिलनाडु में सूखती फसलें, टूटती उम्मीदें, कावेरी नदी के किनारे रेत में खुद को दफन कर रो पड़े किसान
करीब 200 तबादले हुए निरस्त
उत्तर प्रदेश में स्टांप व रजिस्ट्रेशन में हुए करीब 200 तबादलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरस्त करते हुए यह सत्र शून्य घोषित कर दिया है। दरअसल, इन तबादलों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद विभाग के मंत्री ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की। इसके बाद इसे निरस्त कर जांच शुरू कर दी गयी है।
इन विभागों में ट्रांसफर जीरो
उत्तर प्रदेश में तबादला सेशन में कई विभागों में ट्रांसफर जीरो रहा है। यूपी के सबसे बड़े विभाग स्वास्थ्य विभाग में भी इस बार ट्रांसफर जीरो रहा। इसके साथ ही शिक्षा, आयुष, औद्योगिक-1 समेत अन्य विभागों की फाइलें अटक गईं। हालांकि, कई ऐसे विभाग थे, जिनकी ट्रांसफर पोस्टिंग सीधे तौर पर हो गयी।
पढ़ें :- Women Wrestlers Harassment : राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के शोषण मामले में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी