Mark Boucher : मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाये जाने का मामला एक बार फिर गरमाता हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ समय से शांत चल रहे इस मामले को मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) के ताजा बयान ने भड़काने का काम किया है। वहीं, अब इस मामले रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) अपनी प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पायीं। अब रितिका की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
पढ़ें :- श्रीलंका ए ने अफगानिस्तान को 103 रन से हराया, अब फाइनल में भारत ए से होगी हाई-वोल्टेज टक्कर
दरअसल, पिछले साल दिसंबर में मिनी ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान बना दिया था। नीलामी से पहले हार्दिक को मुंबई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। वहीं, रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस को फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक पॉडकास्ट कोच बाउचर ने टीम मैनेजमेंट की तरफ से लिये गए फैसले को पूरी तरह से क्रिकेटिंग फैसला करार दिया है।
कोच बाउचर ने कहा, “मेरे हिसाब से यह पूरी तरह से एक क्रिकेटिंग फैसला था। हमने हार्दिक को बतौर खिलाड़ी टीम में वापस लाने के लिए विंडो पीरियड देखा। मेरे मुताबिक, मुंबई इंडियंस में यह ट्रांजिशन फेज है। ज्यादातर भारतीय लोग ये नहीं समझ पाते हैं। लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन भावनाओं को इन सबसे दूर रखना पड़ता है। यह सिर्फ क्रिकेटिंग फैसला है और मुझे लगता है कि इससे रोहित शर्मा का बेस्ट निकल कर आएगा। उन्हें क्रीज पर जाकर रन बनाने का आनंद लेने दीजिए।’
मुंबई इंडियंस के हेड कोच आगे कहा, ‘मेरे कहने का मतलब है कि मैंने जिन चीजों के बारे में बात की है उनमें से एक यह है कि जब आप आईपीएल में उतरते हैं तो बहुत सारी चीजें चल रही होती हैं। फोटोशूट है और फैंस रोहित को देखते ही उनमें शामिल हो जाते। ऐसे में उनका ध्यान क्रिकेट पर नहीं रह पाता। यह विज्ञापन और उस तरह के सभी चीजों को लेकर है।’
रोहित शर्मा की पत्नी का रिएक्शन
पढ़ें :- बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी
पॉडकास्ट में बाउचर के इस बयान पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रितिका ने पॉडकास्ट के कमेंट में लिखा, ‘इसमें बहुत सारी चीज़ें गलत हैं…।’ रितिका के इस कमेन्ट ने एक बार फिर इस विवाद को हवा दे दी है। फैंस ने एक बार फिर टीम मैनेजमेंट के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू कर दी है।