Market leader cars : साल 2024 में कार बिक्री के मामले में अपने सेगमेंट में टॉप पर रही दो कारों ने ग्राहकों को अपनी ओ आकर्षित किया। वैसे तो साल के अंत में कार कंपनियां अपनी कारों पर छूट ऑफर करती है, भारतीय बाजार में ऐसी भी कारें हैं जिन पर कंपनियां डिस्काउंट नहीं देती हैं। इसके वावजूद बिक्री के मामले मं ये कारें अपने सेगमेंट में टॉप पर रहती हैं। मारुति अर्टिगा और हुंडई क्रेटा वो कार है, जिन पर पूरे साल कोई डिस्काउंट नहीं है लेकिन फिर भी ये अपने सेगमेंट में लीडर बनी हुई हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
मारुति अर्टिगा
पहला नंबर मारुति अर्टिगा का है, जिस पर मारुति पूरे साल लगभग कोई छूट नहीं देती है। साल 2024 खत्म होने वाला है। इसके बावजूद मारुति सुजुकी ने अर्टिगा पर कोई छूट नहीं दी है। यह न सिर्फ मारुति की कार है बल्कि 7 सीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। यह अपने स्पेस, माइलेज और आराम के कारण काफी लोकप्रिय है। मारुति इस कार पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है, लेकिन यह अभी भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसे लेने के इच्छुक लोगों की लंबी लाइन है। इसी वजह से इस कार का इंतजार हमेशा लंबा रहता है।