Maruti Baleno Facelift : मारूती सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल 5 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। इसके पहले बलेनो की दूसरी जनरेशन को 2022 में लॉन्च किया गया था और अब इसे नया अपडेट मिलने जा रहा है। कंपनी ने नई बलेनों की पूरी जानकारी सामने नहीं दी लेकिन टेस्टिंग के दौरान देखी गई कारों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ बदलावच के साथ् ये नई कार बाजार में आएगी।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि फ्रंट बंपर में भी बदलाव किया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान बंपर का डिजाइन नया नजर आया है और इसमें पुराने मॉडल की तरह फॉग लैंप नहीं दिखाई दिए।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
बलेनो फेसलिफ्ट में मौजूदा पेट्रोल और CNG इंजन को ही आगे बढ़ाया जा सकता है। पेट्रोल मॉडल में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 90hp की पावर देता है।
77.5hp की पावर
इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलता है.CNG मॉडल में यही इंजन 77.5hp की पावर देता है और इसे सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।
फीचर्स
इनमें नया सीट अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग और सिंगल-पेन सनरूफ शामिल हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो Baleno अपने सेगमेंट की दूसरी ज्यादा फीचर वाली कारों को बेहतर टक्कर दे पाएगी।