भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी कुछ मॉडलों की कीमत में 2500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी।
मारुति के अनुसार, यह बढ़ोतरी कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत और ऑपरेशनल खर्चों के कारण की जा रही है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
इन कारों की कीमत बढ़ेगी?
मारुति ने बताया कि उनकी पूरी कारों की रेंज की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है, बल्कि कुछ खास मॉडल्स की कीमतों में ही वृद्धि की जा रही है।
Fronx – 2500 रुपये की बढ़ोतरी
Dzire Tour S – 3000 रुपये की बढ़ोतरी
XL6 – 12,500 रुपये की बढ़ोतरी
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Ertiga – 12,500 रुपये की बढ़ोतरी
Wagon R – 14,000 रुपये की बढ़ोतरी
Eeco – 22,500 रुपये की बढ़ोतरी
Grand Vitara – 62,000 रुपये की बढ़ोतरी
कीमतें बढ़ाने का कारण
मारुति ने इस कीमत बढ़ोतरी का कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत और ऑपरेशनल खर्चों में वृद्धि को बताया है। कंपनी ने यह भी कहा कि इन बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा अब बाजार में ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।
पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री , इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
पहले भी हो चुकी है बढ़ोतरी
मारुति सुजुकी ने इस साल पहले भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। यह तीसरी बार है, जब कंपनी ने इस साल कीमतों में वृद्धि की है।