Maruti CNG-AMT automatic variant : मारुति सुज़ुकी इंडिया ने अपने नए ‘ऑटो ग्रीन मिशन’ के तहत स्विफ्ट, डिज़ायर और बलेनो के ऑटोमैटिक S-CNG वैरिएंट लॉन्च किए हैं, जिनमें CNG पावरट्रेन के साथ ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) दिया गया है।
पढ़ें :- Honda Diwali Discount : होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट , मिल रही बंपर छूट
माइलेज
कंपनी ने बताया कि डिज़ायर S-CNG AMT का माइलेज 36.47 km/kg है, जबकि स्विफ्ट और बलेनो का माइलेज क्रमशः 35.34 km/kg और 34.47 km/kg है।
इंजन
तीनों मॉडल में 1.2-लीटर Z12E इंजन लगा है, जिसमें डुअल वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग (VVT) और आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ 5-स्पीड AMT दिया गया है। इस ट्रांसमिशन में क्लच पैडल के बिना भी मैनुअल गियर बदलने की सुविधा मिलती है। माइलेज के अलावा इसके बाकी फीचर्स और इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मारुति सुजुकी ने बताया कि पहली तिमाही में उसकी S-CNG गाड़ियों की बिक्री सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़ी, जबकि जुलाई में 83,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ अब तक की सबसे ज़्यादा मासिक S-CNG बिक्री दर्ज की गई।
Maruti Suzuki Swift
लोगों की सबसे पसंदीदा हैचबैक Maruti Suzuki Swift के CNG मॉडल में अब ग्राहकों को AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का शानदार ऑप्शन दे दिया गया है। मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत 7.92 लाख से शुरू होती है। ये वेरिएंट बाजार में VXi, VXi(O) और ZXi ट्रिम्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये कार अपने रेगुलर मैनुअल मॉडल की तरह ही 1.2-लीटर के 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर काम करती है।