Maruti e-Vitara bookings open : दिग्गज ऑटोमेकर मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार मारुति सुजुकी ई-विटारा की झलक दिखाई थी। ग्राहकों को को इसके लॉन्च का इंतजार है। जो ग्राहक इस कार को खरीदने का सोच रहे हैं वो इसकी एडवांस बुकिंग करा सकते है। इस कार के लिए अनऑफिशियली बुकिंग शुरू हो गई है। आप इस कार को 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करा सकते हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
इस कार को मार्केट में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने कार की कीमत का ऐलान नहीं किया है। बिना कीमत जाने भी आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
ई- विटारा वेरिएंट
ग्रैंड विटारा की तरह ई विटारा के भी मार्केट में तीन वेरिएंट एंट्री ले सकते हैं। इसमें डेल्टा, जेटा और अल्फा मॉडल शामिल हैं।
बैटरी पैक
इसके बेस वेरिएंट में कंपनी 49-kWh का बैटरी पैक दे सकती है। टॉप वेरिएंट 61-kWh बैटरी पैक मिल सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 500 किलोमीटर होगी। इसके बैटरी पैक को बेहतर परफॉर्मेस और सेफ्टी के लिए भी डिजाइन किया है।
लो-आयन कूलेंट
ई विटारा के बैटरी पैक 120 लिथियम-आयन बेस्ड सेल लगे हैं। इन्हें -30°C से 60°C के टेंपरेचर में भी काम करने के लिए टेस्ट किया है। ये एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है। यही नहीं इसमें लो-आयन कूलेंट शामिल है। कंपनी ने इसे कई अलग अलग तरह की सिचुएशन में टेस्ट किया है। मारुति ईविटारा में तीम ड्राइविंग मोड मिलेंगे। जिसमें इको, नॉर्मल और स्पोर्ट ड्राइविंग मोड शामिल हैं।
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
टचस्क्रीन इंफोटेंनमेंट सिस्टम
मारुति की इस कार में आपको 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंनमेंट सिस्टम मिल रहा है। 10.25 इंच की मल्टि-इंफोर्मेशन डिस्प्ले दी गई है। इस कार में फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स मिल रही हैं जो काफी कंफर्टेबल हैं।
अडैप्टिव हाइ बीम सिस्टम
वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन, हरमन साउंड सिस्टम भी दिया गया है। इस कार में अडैप्टिव हाइ बीम सिस्टम, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल भी मिल रहा है।