Maruti, Mahindra and Tata New Car Launch in 2024 : भारत में गाड़ियों की अच्छी-खासी बिक्री हो रही है, जिसको देखते हुए ऑटो कंपनियां बाजार में नए-नए मॉडल उतारने की तैयारी में हैं। साल 2024 के आने वाले महीनों में मारुति-सुजुकी, महिंद्रा और टाटा समेत कई कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च करने वाली हैं। जिनमें SUV से लेकर लगभग हर सेगमेंट में नए मॉडल पेश होने वाले हैं। ऐसे में हम आपको आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाली गाड़ियों की लॉन्च डेट और संभावित कीमत के बारे में बताने वाले हैं।
पढ़ें :- Ducati Formula 73 : भारत में लॉन्च होते ही बंद करनी पड़ी बाइक की बुकिंग...Sold-out!
बाजार में इन नए मॉडल्स की होगी एंट्री
Tata Harrier EV : टाटा हैरियर ईवी जून 2024 में लॉन्च हो सकती है। टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2024 में इस पर से पर्दा उठाया था। हैरियर ईवी की कीमत 22.00 लाख – रु. 25.00 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
Maruti New-gen Swift : मारुति-सुजुकी अगले महीने अप्रैल में न्यू जरनेरशन Swift यानी मारुति न्यू-जेन स्विफ्ट को लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 6.50 लाख – रु. 10.00 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Mahindra Thar New Version : महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी थार का पांच दरवाजों वाला नया वर्जन जून तक लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है।
पढ़ें :- TESLA Switch & Save Carnival : TESLA ने भारत में निकाला खास ऑफर, जानें डिटेल्स
Skoda Superb New Version : स्कोडा इस साल बाजार में Skoda Superb का नया वर्जन उतार सकती है, इसकी कीमत 28.00 लाख से 35.00 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है।
New Generation Kia Carnival : किआ अपनी न्यू जनरेशन किआ कार्निवल (Kia Carnival) को भारत में जून 2024 के बाद लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 40.00 लाख से 45.00 लाख रुपये होगी।