Maruti Nexa range : मारुति सुज़ुकी ने अपने नेक्सा लाइनअप पर अप्रैल 2026 के लिए भारी छूट ऑफर्स का ऐलान किया है। नेक्सा लाइनअप में Ignis, Baleno, Fronx, Jimny, XL6, Grand Vitara और Invicto जैसे मॉडल शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को कई विकल्प मिलेंगे।
पढ़ें :- Kia PV7 : जल्द लॉन्च होगी 11 सीटर इलेक्ट्रिक वैन किआ पीवी7 : जानें डिटेल्स
ऑफर्स
कंपनी इन ऑफर्स के तहत कैश छूट, एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर्स जैसे फायदे दे रही है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है।
शानदार छूट
अप्रैल 2026 में Maruti Suzuki अपनी प्रीमियम हैचबैक Ignis पर बढ़िया ऑफर्स दे रही है। इस महीने ग्राहकों को इस कार पर ₹20,000 तक का Cash Discount मिल रहा है। इसके साथ ही ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है, यानी कि ग्राहक टोटल 35000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
स्क्रैपेज बोनस
इसके अलावा, कॉरपोरेट बोनस और स्क्रैपेज बोनस का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि, इन एक्स्ट्रा ऑफर्स के तहत कितने की छूट मिलेगी, इसे कंपनी ने अभी तक साफ नहीं किया है।
Maruti Suzuki Fronx ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और यह Tata Punch, Renault Kiger और Nissan Magnite जैसी कारों को टक्कर देती है। इसमें भरोसेमंद Engine Options और अच्छा Interior Package मिलता है, जिससे यह ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है।
पढ़ें :- 'Toyota Camry' कार खरीदना अब हुआ महंगा, कंपनी ने कीमतों में की ₹1.27 लाख तक की बढ़ोतरी
डिस्काउंट कि बात करें, तो इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर ₹40,000 तक का Cash Discount मिल रहा है। हालांकि, नॉर्मल (NA) पेट्रोल वेरिएंट पर यह ऑफर लागू नहीं है। दोनों वेरिएंट्स पर ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, जिससे कुल बचत और बढ़ जाती है।