Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti S-Presso discount : इस Maruti कार पर मिल रही ₹37,500 तक की छूट , जानें माइलेज और इंजन

Maruti S-Presso discount : इस Maruti कार पर मिल रही ₹37,500 तक की छूट , जानें माइलेज और इंजन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti S-Presso discount: त्योहारी सीजन पर आटो कंपनिया दिल खोल कर ऑफर दे रही हैं। Maruti Suzuki अपनी अफोर्डेबल कार S-Presso पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। ये एक सस्ती, किफायती और बढ़िया फैमिली कार है। इसकी साइज छोटी होने के कारण ये शहर के ट्रैफिक के लिए परफेक्ट है।

पढ़ें :- UP Driving License : अब ड्राइविंग टेस्ट के लिए देना होगा शुल्क, अलग-अलग वाहनों के लिए तय हुआ यूजर चार्ज

वहीं इस कार के कीमत की बात करें तो इस कार को मात्र ₹3.49 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके पेट्रोल वेरिएंट पर ₹37,500 और CNG पर ₹27,500 तक की छूट दे रही है।

शुरुआती कीमत: ₹3.49 लाख (एक्स-शोरूम)
दिवाली ऑफर: ₹37,500 तक की अधिकतम छूट।
इंजन: 998cc का दमदार पेट्रोल इंजन।
शानदार माइलेज: पेट्रोल में 25.30 kmpl और CNG में 32.73 km/kg तक।
सीटिंग व ग्राउंड क्लीयरेंस: 5 सीटर, 180mm क्लीयरेंस।

इंजन
S-Presso में 998cc का 3-सिलेंडर K10C पेट्रोल इंजन लगा है। पेट्रोल मोड में यह 68 hp की पावर और CNG मोड में 56.7 bhp की पावर जनरेट करता है।

माइलेज
मैनुअल में 24.12 kmpl, ऑटोमैटिक (AMT) में 25.30 kmpl और सीएनजी में 32.73 km/kg तक का तगड़ा माइलेज मिलता है।

पढ़ें :- Hyundai Creta :  इस SUV पर टूट पड़े लोग ,  बिक गई 15 लाख यूनिट्स

फीचर्स
इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Android Auto और Apple CarPlay के साथ), डिजिटल मीटर और 240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसका बॉक्सी लुक और ऊंची सीटिंग ड्राइवर को बेहतरीन विजिबिलिटी देती है।

सुरक्षा
डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ESP और हिल होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Advertisement