Maruti Suzuki e Vitara booking : दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ई विटारा ऑटो एक्सपो 2025 में पेश की गई थी। अब इस गाड़ी की बुकिंग शुरू कर दी गई है। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। लेकिन बुकिंग सिर्फ डीलरशिप स्तर पर हो रही है, कंपनी की तरफ से अभी कोई अपडेट नहीं हुआ है। अगर आप Maruti Suzuki e Vitara को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो अपने नजदीकी Nexa डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
फीचर्स
मारुति सुजुकी ई विटारा में ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, तीन ड्राइव मोड (इको, नॉर्मल और स्पोर्ट), सिंगल-ज़ोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल (Single-Zone Auto Climate Control), वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट, रिक्लाइनिंग, 60:40 स्प्लिट रियर सीट, 7 एयरबैग और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
पावरट्रेन
भारत में ई विटारा को 49kWh और 61kWh बैटरी पैक में पेश किया है। इसकी 49kWh की बैटरी 144hp, 189Nm फ्रंट एक्सल-माउंटेड मोटर का उपयोग करती है, जबकि 61kWh की बैटरी में 174hp, 189Nm फ्रंट इलेक्ट्रिक मोटर और रियर-माउंटेड 65hp मोटर के साथ AWD क्षमता है, जो संयुक्त रुप में 184hp, 300Nm जेनरेट करता है।
रेंज
मारुति ने अभी तक रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि बड़े बैटरी पैक 500 किमी से अधिक की MIDC-रेटेड रेंज मिलेगी।