Maruti Suzuki Eeco Sales : मारुति सुजुकी ने अपनी मार्च महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दिए हैं। एक बार फिर मारुति सुजुकी Eeco 7 सीटर कार को खूब पसंद किया गया है। कम कीमत और बढ़िया माइलेज के चलते ईको की सेल एतेजी से बढ़ी है। हर महीने यह कार 10 हजार का आंकड़ा क्रॉस कर रही है। दरअसल यह एक वैल्यू फॉर मनी गाड़ी है। पेट्रोल और CNG का ऑप्शन भी इसमें आपको मिल जाता है। आइये जानते हैं सेल्स रिपोर्ट और ईको के कुछ खास फीचर्स
पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
खूब बिकी Maruti Eeco
पिछले महीने (मार्च-2024) मारुति सुजुकी ने EECO की 12,019यूनिट्स की बिक्री की जबकि जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,995 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। सेल्स रिपोर्ट्स के आधार पर यह आंकड़े काफी बेहतर कहे जा सकते हैं। इसके अलावा इस साल फरवरी महीने में भी Eeco की खूब बिक्री हुई थी। कंपनी ने इस साल फरवरी में Eeco की कुल 12,147 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि जबकि पिछले साल की समान अवधि में बिक्री का यह आंकड़ा 11,352 यूनिट्स का रहा था।
इंजन की बात करें तो मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27km/kg की माइलेज देती है।