Maruti Suzuki Fronx : मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2024 में घोषणा की थी कि नए साल में कारों की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। अब कंपनी ने अपनी सबसे स्टाइलिश एसयूवी Maruti Fronx की कीमतों में वृद्धि कर दी है। आइये जानते है किस वेरिएंट की कीमत में कितना इजाफा हुआ है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 5500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी विभिन्न वेरिएंट्स में अलग-अलग है और यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट Nexa पर नई कीमतें अपडेट कर दी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेल्टा 1.2 एजीएस, डेल्टा प्लस 1.2 एजीएस और डेल्टा प्लस (ओ) 1.2 एजीएस वेरिएंट्स की कीमतों में 5500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। अब Maruti Fronx की एक्स-शोरूम कीमत 7.52 लाख रुपये हो गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.43 लाख रुपये हो गई है।