Maruti Suzuki Jimny : मारुति सुजुकी ने अपनी जिम्नी की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने इसके जेटा AT, अल्फा AT और अल्फा AT ड्यूल-टोन की कीमत में 10,000 रुपये कम किए हैं। जिम्नी केअन्य वेरिएंट्स की मूल्यों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, बिक्री में कमी के कारण मारुति सुजुकी ने यह कदम उठाया है। बिक्री बढ़ाने के लिए दिसंबर, 2023 में जिम्नी का किफायती Thunder Edition लॉन्च किया था, जिसे पिछले महीने बंद कर दिया।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
मारुति सुजुकी जिम्नी में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 105hp की पावर और 134Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है।