Maruti Suzuki Jimny : मारुति सुजुकी की जिम्नी अपने कॉम्पैक्ट और थोड़े अलग डिजाइन की वजह से पहली ही नज़र में पसंद है। ऑन रोड के साथ ऑफ रोडिंग के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है। विदेशों में इसे खूब पसंद किया जा रहा है। जिम्नी का एक्सपोर्ट जमकर हो रहा है। जिम्नी का कॉम्पैक्ट डिजाइन और हाई ग्राउंड क्लेरेंस (High Ground Clarence) इसे खास बनाते हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
जुलाई महीने में Jimny की 4528 यूनिट्स की Export हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा सिर्फ 78 यूनिट्स का ही रहा था। ऐसे में कंपनी ने इस बार 4450 यूनिट्स ज्यादा Export की और इसकी ग्रोथ में सीधा 5705% का जम्प लगा जुलाई में jimny का मार्केट शेयर 7.31% का रहा है। अब देखना होगा अगस्त महीने में कैसी रहती है Jimny की बिक्री।
एक्सपोर्ट के अलावा घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी Jimny की बिक्री में एक-दम से उछाल आया है। हाल ही में कंपनी ने jimny पर काफी अच्छा Discount Offers किया जिसके चलते इसकी Sale बढ़ गई। पिछले महीने जुलाई में Jimny की 2,429 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इसी साल जून में कंपनी jimny की सिर्फ 481 यूनिट्स ही बेच सकी यानी इस बार एक महीने में ही 1948 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं और कंपनी को 405% की ग्रोथ मिली। Jimny की एक्स शो-रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है।