Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti Suzuki Production : मारुति सुजुकीने बढ़ाई अपने इस प्लांट की क्षमता , हर साल कर रही है 9 लाख गाड़ियों का उत्पादन

Maruti Suzuki Production : मारुति सुजुकीने बढ़ाई अपने इस प्लांट की क्षमता , हर साल कर रही है 9 लाख गाड़ियों का उत्पादन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti Suzuki Production : देश की दिग्गज आटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया  अपने मानेसर प्लांट में विस्तार किया है। अधिक से अधिक वाहन उत्पादन को लक्ष्य में  रख कर कंपनी ने इस विस्तार योजना को मूर्त रूप दिया है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) ने अपनी मानेसर प्लांट की उत्पादन क्षमता में एक लाख इकाई प्रति वर्ष का विस्तार किया है। खबरों के अनुसार, मोटर वाहन प्रमुख ने हरियाणा के मानेसर में कार्यरत तीन विनिर्माण संयंत्रों में से मौजूदा प्लांट-ए में एक वाहन ‘असेंबली लाइन’ जोड़ी है।

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने एक बयान में कहा, ‘‘ नई वाहन ‘असेंबली लाइन’ में प्रति वर्ष एक लाख इकाई बनाने की क्षमता है।’’ बयान के अनुसार, अतिरिक्त ‘असेंबली लाइन’ के साथ मानेसर की कुल विनिर्माण क्षमता नौ लाख वाहन प्रति वर्ष हो गई है।

एमआई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Maruti Suzuki CEO) हिसाशी तेकुची ने कहा,‘‘ हमारा लक्ष्य अगले सात-आठ वर्षों में अपनी क्षमता को करीब दोगुना करके 40 लाख वाहन प्रति वर्ष करना है। प्रति वर्ष एक लाख वाहनों की यह क्षमता वृद्धि इस लक्ष्य की दिशा में एक कदम है।’’

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement