नई दिल्ली। भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट (SUV Segment) की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते साल यानी 2024 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की पॉपुलर एसयूवी पंच ने देश की नंबर-1 कार बनने का तमगा हासिल कर लिया। इसके साथ ही टाटा पंच (Tata Punch) ने मारुति सुजुकी का 40 साल से चला आ रहा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
टूट गया मारुति का 40 साल का दबदबा
बता दें कि टाटा पंच (Tata Punch) ने बीते साल कुल 2.2 लाख यूनिट कार की बिक्री की। इस बिक्री के दम पर टाटा पंच बीते 40 सालों में पहली बार नॉन-मारुति बेस्ट-सेलिंग कार बनी। जबकि दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) रही। वैगनआर (WagonR) को बीते साल कुल 1,91,000 ग्राहक मिले। आइए जानते हैं टाटा पंच (Tata Punch) के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
इतनी है पंच की कीमत
टाटा पंच (Tata Punch) में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, ग्रैंड कंसोल, रियर एसी वेंट्स और टाइप-C यूएसबी फास्ट चार्जर दिया गया है। भारतीय मार्केट में टाटा पंच (Tata Punch) की एक्स-शोरूम कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है।
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
कार का ऐसा है पावरट्रेन
दूसरी ओर पावरट्रेन के तौर पर टाटा पंच (Tata Punch) में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का यूज किया गया है जो 86bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, पंच सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में भी आती है।