बरेली। यूपी (UP) के बरेली जिले (Bareilly District) में लंबे समय से भंग चल रहे इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) संगठन को बहाल कर दिया गया। नए पदाधिकारियों की टीम भी घोषित कर दी गई। सिटी स्टेशन के सामने मदरसा प्रांगण में गुरुवार को आयोजित सभा में पार्टी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां (Maulana Tauqeer Raza Khan) ने रविवार को गिरफ्तारी देने का एलान भी किया है।
पढ़ें :- श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर दे गए ईमानदारी का भाषण: अरविंद केजरीवाल
मौलाना ने कहा कि अब खामोश बैठने का वक्त नहीं। हम आजाद हैं, पर नाइंसाफी सहन नहीं की जा सकती। हुकूमत क्या कर रही है, सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि जो बड़े ओहदों पर बैठे हैं, वह किसी धर्म के हों, उनका काम इंसाफ करना है। इधर देखा जा रहा है कई जगह मजहब की बुनियाद पर नाइंसाफी की जा रही है। यह तकलीफदेह है। इसी मुद्दे पर उन्होंने रविवार को पूरे प्रदेश में गिरफ्तारी देने का एलान किया है।
हमारे बच्चों की लिंचिंग हो रही है : तौकीर
मौलाना ने कहा कि सच्चे हिंदुस्तानी मुसलमानों पर पुलिस की लाठियां चल रही हैं। जो गद्दार देश को लूट रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हमारे बच्चों की लिंचिंग हो रही है। बहन-बेटियों को बेइज्जत किया जा रहा है। जब तक यह बंद नहीं किया जाता, तब तक हमें आजाद रहने का कोई हक नहीं है। जो कहते हैं मुसलमानों का कत्ल कर दो, मुस्लिम बहन-बेटियों को बहका कर शादियां करो, उन पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने बरेली के एक मामले का जिक्र भी किया।
संगठन की नई टीम में शमशाद बाबूजी (पूर्व प्रधान) को बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। महानगर की जिम्मेदारी पार्षद अनीस सकलैनी को सौंपी गई है। सभा का संचालन मुफ्ती एहसानुल हक चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान मुनीर इदरीसी, साजिद सकलैनी, सलीम खान, वकील खान, आबिद मंसूरी, रिजवान अंसारी, अल्तमश रजा, इस्तेखार अहमद, जाकिर आदि मौजूद रहे।