Mauni Amavasya 2025 : मौनी अमावस्या पर स्नाना दान का विशेष् महत्व है। इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति होने की वजह से कुछ उपाय करने से ग्रह नक्षत्रों का शुभ फल प्राप्त होता है। साल 2025 में मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान भी है, इसलिए अमावस्या तिति की अहमियत और भी बढ़ गई है। आइए ऐसे में जानते है कि मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों को इस दिन क्या उपाय करने से लाभ मिल सकते हैं।
पढ़ें :- गरबा पंडाल में BJP नेता की दबंगई? लड़की की बांह पकड़, धक्के मारते हुए मासूम को बाहर निकाला
मेष
मौनी अमावस्या के दिन हनुमान जी की पूजा करें और “हनुमान चालीसा” का पाठ करें। इसके साथ ही इस दिन मौन व्रत रखने से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को मौनी अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी की पूजा और “श्री सूक्त” का पाठ करने से कई शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
मिथुन
बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि वाले लोगों को इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इसके साथ ही भगवान विष्णु के मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का यथासंभव जप करने से भी आपको लाभ प्राप्त होगा।
कर्क
अमावस्या का दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा दिखते नहीं है। इसलिए आपको अमावस्या के दिन चावल, दूध और चीनी का दान करना चाहिए और शिवजी की पूजा करनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा।
पढ़ें :- Sharadiya Navratri 2026 : शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में भक्ति और साधना का शिखर है – 'हवन'
सिंह
राशि के लोगों को अमावस्या तिथि पर चने और गुड़ का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आर्थिक सुख की प्राप्ति होती है।
कन्या
इस राशि वालों को मौनी अमावस्या तिथि के दिन हरी सब्जियों या फिर अनाज का दान करना चाहिए। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
तुला
शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि वालों को अमावस्या तिथि पर माता संतोषी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन अगर आप इत्र का दान करते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को मौनी अमावस्या के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी।
धनु
धनु राशि के जातकों को पीले रंग के भोज्य पदार्थों का दान इस दिन करना चाहिए। पारिवारिक खुशी प्राप्त होगी।
पढ़ें :- नवरात्र में हर दिन बिहार के इस मंदिर में नवरात्र पर होती है अनोखी बलि, बकरे का नहीं बहाया जाता खून
मकर
शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि के लोगों को अमावस्या तिथि पर सरसों के तिल का दान करने से लाभ मिलेगा।
कुंभ
काले रंग के वस्त्र जरूरतमंद लोगों को दान करें और साथ ही कुछ समय निकालकर “ओम शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें, ऐसा ।
मीन
मीन राशि के लोगों को अमावस्या तिथि के दिन पीले फूल और चने की दाल दान करनी चाहिए। इन चीजों के दान के साथ ही इस दिन आप ब्राह्मणों को भोजन करवाकर भी शुभ लाभ पा सकते हैं।