Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती की भतीजी ने पति और सास-ससुर समेत 7 लोगों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

मायावती की भतीजी ने पति और सास-ससुर समेत 7 लोगों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। भतीजी ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला हापुड़ नगर कोतवाली (Hapur Nagar Kotwali) में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शादी 9 नवंबर 2023 को हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी (Hapur Nagar Palika President Pushpa Devi) और बसपा (BSP) से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे श्रीपाल सिंह (Shripal Singh) के बेटे विशाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने पीड़िता से 50 लाख रुपये नकद और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट की मांग शुरू कर दी थी।

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति विशाल, सास पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह, जेठ भूपेन्द्र उर्फ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवानी और मौसा ससुर अखिलेश ने दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की। उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने अपने पति विशाल को नपुंसक बताते हुए भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

मामला कोर्ट पहुंचा तो न्यायालय के आदेश पर हापुड़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पीड़िता के वकील राजीव शर्मा ने बताया कि FIR बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 74, 75, 76, 3 और 4 के तहत दर्ज की गई है। वहीं, हापुड़ के सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा (Hapur CO City Jitendra Sharma) ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement