Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान की शुरू हुई पैमाइश, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

संभल में मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान की शुरू हुई पैमाइश, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

By शिव मौर्या 
Updated Date

संभल। संभल में जामा मस्जिद के पास स्थित आठ बीघा कब्रिस्तान की पैमाइश शुरू हो गयी है। इसको लेकर वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, पैमाइश के बाद कब्रिस्तान की भूमि पर पाए जाने वाले अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। इससे पहले सोमवार को इसको लेकर तैयारियां की गयीं थीं। पुलिस ने पूरे इलाके में पैदल ​मार्च किया था और हालात का जायजा लिया था।

पढ़ें :- UP News : अब एक्सप्रेसवे पर चलने से पहले होगी चालकों की जांच, बिना फिटनेस नो एंट्री, हादसों पर सरकार सख्त

पुलिस अधिकारियों ने पैमाइश स्थल से लेकर जामा मस्जिद क्षेत्र और उसके आसपास के मुख्य बाजार तक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, प्रशासन ने इलाके की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे की जरिए स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कई जगहों पर ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि, कब्रिस्तान के आसपास लोगों की दुकानें हैं। उन्हें पैमाइश की जानकारी पहले ही दे दी गयी थी। पैमाइश का कार्य लेखपालों की टीम द्वारा किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि पैमाइश के लिए चार कानूनगो और 22 लेखपालों की टीम गठित की गई है। तहसीलदार को टीम का प्रभारी बनाया गया है। तीन तहसीलदारों को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। एएसपी ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि की नाप-जोख के दौरान आठ प्रभारी निरीक्षक, आरआरएफ और पीएसी को तैनात किया गया है।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला
Advertisement