Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश से लोकतंत्र खत्म करने में मीडिया हाउस का बहुत बड़ा रोल, SC तत्काल संज्ञान लेकर बंगाल मतगणना का CCTV लाइव उपलब्ध कराए : अखिलेश यादव

देश से लोकतंत्र खत्म करने में मीडिया हाउस का बहुत बड़ा रोल, SC तत्काल संज्ञान लेकर बंगाल मतगणना का CCTV लाइव उपलब्ध कराए : अखिलेश यादव

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में टीएमसी को अपनी करारी हार पच नहीं रही है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पहले ही इस्तीफा देने से इनकार कर चुकी हैं। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने भी ममता दीदी का साथ दिया है। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से मतगणना की सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) देश के सामने लाइलव उपलब्ध कराने की मांग की है। अखिलेश ने कहा कि वो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को नैतिक समर्थन देने बंगाल भी जाएंगे।

पढ़ें :- मेरठ पुलिस की बर्बरता पर आग बबूला अखिलेश यादव,बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान...,जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

अखिलेश की सुप्रीम कोर्ट से ये मांग

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल के नतीजों से असंतुष्ट अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हैं कि बंगाल में हुई मतगणना की सीसीटीवी पूरे देश के सामने लाइव उपलब्ध कराया जाए। SIR की प्रक्रिया में जिन सीटों पर वोट कटे वहां 20000 से ज्यादा सीट बीजेपी जीत गई। अखिलेश ने आगे कहा कि बंगाल में जो अनुभव उन्होंने प्राप्त किया उनसे भी बड़ा उत्तर प्रदेश के चुनाव में काम करेंगे। सपा चीफ ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। मैं बंगाल जाउंगा। भाजपा जो कार्यालय जलाने का काम कर रही है,मतलब जो चुनाव हारे उसका सब जला दो, ये तस्वीर दुनिया देख रही है।

आईपैक से करार रद्द होने पर भी बोले अखिलेश

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आईपैक से करार रद्द होने पर कहा कि IPAC ने कुछ दिन काम किया अब हमारे पास फंड नहीं है। दूसरी एजेंसी का हमें साथ लेने को कहा है। उन्होंने एक कपंनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो कंपनी सरकार का साथ दे रही है। सूचना विभाग के बजट से 90 प्रतिशत उसी कंपनी को जाता है। चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि वो तो सोनपापड़ी है, झूठ के ऊपर झूठ परोस रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले - हमारी सिर्फ एक मांग है FIR दर्ज करिए और जो जांच अधिकारी बनाया है, उसका हमें बता दीजिए नाम

भाजपा का 10 नबंरी मॉडल : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक मजबूती से खड़ा रहा और जीत हासिल की, लेकिन अल्पमत की सरकार बनने के बाद भी विपक्षी दलों के साथ बेईमानी की गई। अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ और कुंदरकी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा के ’10 नम्बरी मॉडल’ का जिक्र किया।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा, इनके PDA का पी पिछड़ा से पंडित हो गया और एक दिन कर देंगे पाकिस्तान

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने बीजेपी पर बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि ये भाजपा का दस नंबरी मॉडल है। इस मॉडल ने पूरे लोकतंत्र को जकड़ लिया है। सपा को हर चुनाव में ज्यादा वोट मिले, 2024 के उपचुनाव में सपा को 12 प्रतिशत वोट मिले और भाजपा को 77 प्रतिशत मिले। यूपी में हार बड़ी थी। प्रभु श्री राम ने समाजवादी पार्टी को आशीर्वाद दिया था। भाजपा ने प्रभु श्री राम के गरीब लोगों की जमीन छीनी, गरीब लोगों के साथ अन्याय हुआ था। यूपी चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने क्या कुछ नहीं किया।

सत्ता बनाए रखने की कोशिश

आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी प्रक्रिया में धांधली कर सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है। उपचुनाव में ‘मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया’ का खेलकुंदरकी और रामपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन चुनावों में भारी धांधली हुई है। उन्होंने इसे ‘मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया’ का खेल बताया और आरोप लगाया कि वोटों की डकैती की गई।

पश्चिम बंगाल में वोट की शर्मनाक लूट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं किया। उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है। पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है। इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी। सपा आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है। महिलाओं का आरक्षण पार्टी आधारित होना चाहिए। पहले जातीय जनगणना हो, फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो।

 

पढ़ें :- UP Assembly Election 2027 : योगी सरकार ने अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को देगी बुलेटप्रूफ जैकेट,मंत्रियों से लेकर Y और Z+ सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल
Advertisement