लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा (BJP) पर संविधान और कानून के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जो लोग आज कानून नहीं मान रहे हैं, वे कल कानून मानेंगे। भाजपा (BJP) संविधान और कानून की भावना के अनुरूप काम नहीं कर रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान और कानून का पालन सभी के लिए जरूरी है।
पढ़ें :- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- ये सामान्य मामला नहीं, भाजपा सरकार को ले डूबेगा, शिवा शर्मा के परिवार को मिलना चाहिए न्याय ...
छात्रसभा की नई ड्रेस तय
इस दौरान समाजवादी छात्रसभा (Samajwadi Chhatra) की नई ड्रेस भी निर्धारित की गई। अब छात्रसभा के सदस्य नीली पेंट और नीली शर्ट पहनेंगे। पार्टी की ओर से इसे छात्रसभा के सदस्यों की नई पहचान के तौर पर लागू किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए छात्र और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। छात्रसभा को भी पार्टी की गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय किया जाएगा।