Mercedes CLA EV : लग्जरी कार मर्सिडीज़-बेंज़ CLA EV को भारत में दोबारा पेश किया गया है, लेकिन इस बार यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में आई है। यह 542KM से 792KM तक की रेंज ऑफर करती है और 240kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। लग्जरी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का यह एक शानदार कॉम्बिनेशन है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में आपको फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, बड़ा डिजिटल डिस्प्ले, लंबी ड्राइविंग रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे, जो इसे सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि एक स्मार्ट और प्रीमियम एक्सपीरियंस बनाते हैं।
पढ़ें :- निसान इंडियन मार्केट में अगले माह धाकड़ एसयूवी लॉन्च को तैयार, क्रेटा और XUV 7XO की बढ़ेगी टेंशन
पावरट्रेन और रेंज
भारत में CLA EV के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं, जिसमें-
CLA 200: एक बार चार्ज में करीब 542 किमी की रेंज
CLA 250+: एक बार चार्ज में करीब 792 किमी की रेंज
CLA 250+ में 85 kWh बैटरी दी गई है, जो लगभग 268 hp की पावर और 335 Nm टॉर्क जेनरेट करती है।
यह कार 240 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे सिर्फ 20 मिनट में करीब 400 किमी की रेंज मिल सकती है।
गियरबॉक्स
इसके अलावा इसमें 2-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 6.7 सेकंड में हासिल करने में मदद करता है।
पढ़ें :- टाटा की इस EV पर 1.45 लाख रुपये का डिस्काउंट, रेंज 400 km से ज्यादा, सेफ्टी में भी 5-स्टार
कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो कंपनी ने CLA EV को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें CLA 200 वेरिएंट की कीमत ₹55 लाख एक्स-शोरूम है, जबकि CLA 250+ की कीमत ₹59 लाख है। इसके अलावा एक खास Launch Edition भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत ₹64 लाख रखी गई है।