पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श जूनियर हाईस्कूल नौतनवां में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में कक्षा 6, 7 और 8 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पढ़ें :- मोहर्रम को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सुरक्षा का दिया संदेश
कक्षा 8 में
प्रथम: सतीश विश्वकर्मा गुप्ता — 75%
द्वितीय: जानकी गौड़ — 73%
तृतीय: वैष्णवी यादव — 66%
पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: कई होटल, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान फायर सेफ्टी मानकों का करते हैं उल्लंघन, घटना के बाद कार्रवाई में जुटते हैं अधिकारी
कक्षा 7 में
प्रथम: सिमरन — 93%
द्वितीय: कुमारी प्रियंका — 90%
तृतीय: आदित्य कुमार गौतम — 85%
कक्षा 6 में
पढ़ें :- Lucknow Fire: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, आर्थिक मदद का भी किया एलान
प्रथम: रागिनी वर्मा — 80%
द्वितीय: श्याम यादव — 75%
तृतीय: रोहित कुमार यादव — 72%
प्रधानाध्यापक अजय जायसवाल ने सभी टॉपर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और लगन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक विष्णु देव, आनंद कुमार गुप्ता, भूपेंद्र सिंह और सपना कुमारी ने भी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
समारोह के दौरान विद्यालय प्रांगण में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
पढ़ें :- जयपुरिया संस्थान के 30वां दीक्षांत समारोह में 358 छात्रों को डिप्लोमा और दो शोधार्थियों को फैलोशिप से किया गया सम्मानित
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट