Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. MG Astor Facelift : एमजी एस्टर फेसलिफ्ट की लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें

MG Astor Facelift : एमजी एस्टर फेसलिफ्ट की लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीरें

By अनूप कुमार 
Updated Date

  MG Astor Facelift : एमजी इंडिया जल्द ही देश में एस्टर फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। आधिकारिक घोषणा से पहले मध्य आकार की एसयूवी  तस्वीरें  हो गई है। जिसमें आंतरिक परिवर्तनों के साथ-साथ संपूर्ण बाहरी डिजाइन का खुलासा हुआ है। एमजी एस्टर फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास होगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

शॉर्क फिन एंटीना
डिजाइन की बात करें तो इस गाड़ी में फ्रंट से लेकर रियर तक में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यह आकर्षक लग रही है। इसमें नए और पतले एलईडी डीआरएल और लाइट्स दी गई हैं। नई फेसलिफ्ट में  नया ग्रिल और बड़े एयर डैम दिए गए हैं। इसके फ्रंंट में कैमरा भी दिया गया है। गाड़ी के फ्रंट में नीले रंग के इंसर्ट्स भी दिया गया है, इसके अलावा रियर में नई डिजाइन की एलईडी लाइट्स के साथ ही बंपर पर सिल्‍वर गार्निश, रियर वाइपर और वॉशर, एक्सटेंडेड रूफ स्‍पॉयलर, हाई-माउंट स्‍टॉप लैंप और शॉर्क फिन एंटीना को दिया गया है और साइड प्रोफाइल में ब्‍लैक पिलर, और ब्‍लैक ओआरवीएम, ड्यूल टोन में अलॉय व्‍हील्‍स मिलते हैं।

क्रूज कंट्रोल
एमजी एस्टर फेसलिफ्ट में ऑल ब्‍लैक थीम के साथ नए डिजाइन वाला डैशबोर्ड, ट्विन डिस्‍प्‍ले सेटअप वाला इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, स्‍टेयरिंग व्‍हील पर मीडिया कंट्रोल के साथ ही क्रूज कंट्रोल को दिया गया है।

वायरलेस चार्जर
एमजी एस्टर फेसलिफ्ट में बड़ा बदलाव इसके सेंटर कंसोल में किया गया है, जिसके साथ छोटा गियर लीवर और इलेक्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जर भी दिया गया है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement