MG Comet EV Price : एमजी ने कॉमेट ईवी के प्राइज़ में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कॉमेट ईवी की कीमत में 32 हज़ार रुपए तक का इज़ाफा किया गया है। कार निर्माता कंपनियां (Car manufacturing companies) नए साल की शुरुआत के साथ ही अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान बीते साल ही किया था।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
वेरिएंट की कीमत
एमजी कॉमेट ईवी के Executive वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है। अब इसकी नई कीमत 6 लाख 99 हजार 800 रुपये हो गई है, जो पहले 6 लाख 98 हजार 800 रुपये थी। वहीं, एमजी कॉमेट ईवी के एक्सक्लूसिव एफसी 100Y वेरिएंट की कीमत में 32 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले इस वेरिएंट की कीमत 9 लाख 52 हजार 800 रुपये थी, और अब यह 9 लाख 84 हजार 800 रुपये हो गई है। इस तरह, नई ईवी की कीमतों में 3.36 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
एसी फॉस्ट चार्जर
एमजी कॉमेट ईवी में 17.3 kWh का बैटरी पैक दिया है। इस कार को 3.3 किलोवॉट के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। इसे चार्जर की मदद से 5 घंटों में 80 % तक चार्ज कर सकते हैं। फुल चार्जिंग में 7 घंटों का समय लगता है। हालांकि 7.4 किलोवॉट के एसी फॉस्ट चार्जर की मदद से इस कार को 0 से 80 % तक महज 2.5 घंटों में चार्ज कर सकते हैं। फुल चार्जिंग पर ये कार 230 किमी की रेंज प्रदान करती है।