MG Hector Black Storm Edition : एमजी मोटर (MG Motor) ने 10 अप्रैल को अपनी फ्लैगशिप एसयूवी हेक्टर का ब्लैक स्टॉर्म एडिशन लॉन्च कर दिया है। कार निर्माता ने भारत में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल का ऑल-ब्लैक वैरिएंट 21.24 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। यह वैरिएंट एसयूवी के शार्प प्रो ट्रिम पर बेस्ड है। पेट्रोल-सीवीटी एडिशन 21.25 लाख रुपये और डीजल-एमटी 6-सीटर एडिशन के लिए 22.76 लाख में लाया गया है। हेक्टर एमजी लाइनअप में ग्लॉस्टर और एस्टोर के बाद ब्लैकस्टॉर्म संस्करण पाने वाला तीसरा मॉडल है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
स्पोर्टी लुक
MG हेक्टर के इस एडिशन के बाहरी हिस्से में स्टारी ब्लैक बॉडी कलर मिलता है, जिसे स्पोर्टी लुक देने के लिए जगह-जगह लाल रंग से हाइलाइट्स किया गया है।
डार्क क्रोम फिनिश
इसमें डार्क क्रोम अर्गिल-प्रेरित डायमंड मेश फ्रंट ग्रिल, स्किड प्लेट्स, टेलगेट, क्लैडिंग और ब्रांड लोगो में डार्क क्रोम फिनिश दिया गया है।
ब्लैक फिनिश रूफ रेल्स
इसके अलावा हेडलाइट यूनिट्स में काले बेजेल्स हैं, जबकि कनेक्टेड टेललाइट्स में भी स्मोक्ड इफेक्ट है। SUV में चमकदार ब्लैक डोर गार्निश और ब्लैक फिनिश रूफ रेल्स भी हैं।