MG Windsor EV launch : JSW MG मोटर इंडिया ने बाजार में विंडसर EV लॉन्च कर दिा है। BYD e6 फेसलिफ्ट जैसी कारों की प्रतिद्वंद्वी, जिसे अब eMax 7 कहा जाता है, यह MG द्वारा भारतीय ब्रांड JSW के साथ हाथ मिलाने के बाद पेश किया जाने वाला पहला उत्पाद है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने कहा है कि इसकी बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी मिलेगी। इसके साथ ही ये 1 साल तक फ्री चार्ज हो सकेगी।एमजी विंडसर ईवी के अंदर ऑल-ब्लैक केबिन थीम है, जिसमें डैशबोर्ड पर बुडेन ट्रिम दी गई है। वहीं, केबिन के चारों ओर ब्रॉन्ज एक्सेंट मिलता है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
पावरट्रेन
MG ने अपनी इस Electric MUV में 38 kWh का बैटरी पैक दिया है। सिंगल चार्ज पर ये 331 KM की क्लेम्ड रेंज प्रदान करेगी। इसकी मोटर 136 पीएस की शक्ति और 200 एनएम का टॉर्क प्रदान करेगी।
बुकिंग डिटेल
इसकी बुकिंग 3 अक्टूबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होगी और डिलीवरी 12 अक्टूबर यानी दशहरा से शुरू की जाएगी। टेस्ट ड्राइव भी जल्द शुरू होने वाली है। हालांकि, कुछ डीलरशिप ने अनॉफिशियल बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।