Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. MI vs DC WPL 2025: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की होगी भिड़ंत; जानिए कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

MI vs DC WPL 2025: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की होगी भिड़ंत; जानिए कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

MI vs DC WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे सीजन की शुरुआत बेहद धमाकेदार हुई है। शुक्रवार को इस सीजन के ओपनिंग मैच में गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 201 रनचेज़ करते हुए गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ 6 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है। जिसके बाद आज (शनिवार) को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की भिड़ंत मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है। आइये जानते हैं कि मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच को लाइव कैसे देख पाएंगे।

पढ़ें :- गुरुग्राम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी पिस्तौल के साथ तीन युवक गिरफ्तार

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच कब खेला जाएगा? 

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच शनिवार 15 फरवरी 2025 को खेला जाएगा।

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा? 

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- अपनी जनता पार्टी बनेगी INDIA गठबंधन का हिस्सा

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 का दूसरा मैच शनिवार 15 फरवरी 2025 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 के दूसरे मैच को किस टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे?

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 के दूसरे मैच को स्पोर्ट्स18 एचडी और स्पोर्ट्स18 एसडी टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

पढ़ें :- यूपी चुनाव से पहले पूर्व IAS-IPS को एक राजनीतिक मंच पर लाने की तैयारी, दिव्या मित्तल और अलंकार अग्निहोत्री समेत कई पूर्व अफसरों किया जा रहा संपर्क

एमआई बनाम डीसी, डब्ल्यूपीएल 2025 के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement