Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. चार हार के बाद मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला थमा, अश्वनी कुमार बोले- “यॉर्कर और स्विंग पर मेहनत रंग लाई”

चार हार के बाद मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला थमा, अश्वनी कुमार बोले- “यॉर्कर और स्विंग पर मेहनत रंग लाई”

By Harsh Gautam 
Updated Date

IPL 206 Updates: बीते हुए कल गुजरात बनाम मुंबई के मैच में अपने सत्र का पहला मैच खेल रहे मुंबई इंडियंस के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे अश्वनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट झटके। टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैं यॉर्कर और स्विंग पर काम कर रहा था और मौके का इंतजार कर रहा था। जब भी मौका मिला, मैंने अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की।” मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला समाप्त करने वाले युवा तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने कहा कि उन्होंने यॉर्कर और स्विंग पर कड़ी मेहनत की, जिसका फायदा उन्हें गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल मैच में मिला।

पढ़ें :- मुंबई इंडियंस को मिली 103 रन की करारी हार, कप्तान हार्दिक पांड्या का इन खिलाडियों पर फूटा गुस्सा

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पिच की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी की। कप्तान के साथ रणनीति पर चर्चा के बाद टीम ने उसी के अनुसार प्रदर्शन किया। अश्वनी ने कहा, “काली मिट्टी की पिच पर गेंद नीची रह रही थी और पहली पारी में स्विंग भी मिल रही थी, इसलिए हमने सही लेंथ पर गेंदबाजी पर फोकस किया।”इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस का लगातार चार मैचों में हार का सिलसिला खत्म हो गया है और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। अश्वनी ने कहा कि टीम ने अपनी गलतियों से सीख ली और कोच की सलाह पर अमल किया, जिससे उनका मनोबल मजबूत बना रहा। इस मुकाबले में तिलक वर्मा की 45 गेंदों पर नाबाद 101 रन की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 199 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटन्स की टीम 15.5 ओवर में महज 100 रन पर सिमट गई।

Advertisement