MI vs RCB WPL Match 2025: विमेंस प्रिमियर लीग 2025 (WPL 2025) का आखिरी लीग मैच आज मुंबई इंडियंस और गतविजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ के नजरिए से यह मैच उतना अहम नहीं है, लेकिन इस मैच में जीत मुंबई को सीधे फाइनल में पहुंचा देगी। हालांकि, पहले सीजन की विजेता के लिए यह जीत आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी आरसीबी जीत के साथ अपने अभियान को खत्म के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है।
पढ़ें :- नीतीश कुमार भाजपा के दबाव में थे, इसलिए सीएम की कुर्सी छोड़ दी: राहुल गांधी
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, डब्ल्यूपीएल 2025 का 20वां मैच मंगलवार को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान में हमेशा बड़े स्कोर के लिए जाना जाता रहा है, क्योंकि इसकी सतह और बाउंड्री छोटी होती हैं। ओस एक कारक हो सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, डब्ल्यूपीएल हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों के बीच अबतक कुल छह मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से मुंबई ने चार जीत के साथ बढ़त हासिल की है, जबकि आरसीबी ने दो बार जीत हासिल की है। दोनों टीमें इससे पहले डब्ल्यूपीएल 2025 में भिड़ी थीं, जहां मुंबई ने आखिरी ओवर में रोमांचक मुकाबले में 167 रनों का पीछा किया था।
जीत मुंबई इंडियंस को दिलाएगी फाइनल में एंट्री
डब्ल्यूपीएल 2025 के 19वें मैच तक पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा 10-10 अंक हैं, लेकिन दिल्ली अपने सभी मैच खेलकर बेहतर नेट रन रेट (+0.396) के साथ टॉप पर है। हालांकि, मुंबई का एक मैच बाकी है, वो अपने आखिरी मैच में आरसीबी को हराने में सफल रहते हैं तो उनके 12 अंक हो जाएंगे। इसी के साथ टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन, आरसीबी की जीत दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचा देगी। ऐसे में हार के बाद मुंबई को फाइनल में पहुंचने के लिए एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स से भिड़ना होगा।