MI vs RR Match Timing and Venue: आईपीएल 2024 का 14वां मैच आज सोमवार 1 अप्रैल 2024 को मुंबई में खेला जाएगा। जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को इस सीजन की पहली जीत की तलाश होगी। दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स घर के बाहर भी अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने को देखेगी। राजस्थान ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। आइए जानते हैं कि मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच कब और कहां खेला जाएगा और मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पढ़ें :- यूपी के आठ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के 40 शिक्षक प्रशिक्षण देगी योगी सरकार
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच, सोमवार 1 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें :- पुर्तगाल के रेफरी पर फायर हुए अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी, बोले-'मुझसे तमीज से बात करो...'
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा?
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।