Mikhail Kavelashvili : पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मिखाइल कावेलाशविली शनिवार को जॉर्जिया के राष्ट्रपति (President of Georgia) नियुक्त किये गए। सत्तारूढ़ दल जॉर्जियन ड्रीम पार्टी (Ruling party Georgian Dream Party) 26 अक्टूबर को देश में हुए चुनाव में सत्ता बरकरार रखने में सफल रही। खबरों के अनुसार,विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव में रूस की मदद से धांधली की गई थी। दक्षिण काकेशस क्षेत्र (South Caucasus Region) के देश जॉर्जिया के निवर्तमान राष्ट्रपति और पश्चिम के समर्थक दलों ने संसद सत्र का बहिष्कार किया है और फिर से चुनाव कराने की मांग की।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
कावेलाशविली (53) के राष्ट्रपति बनने पर विपक्षी दलों ने इसे देश के यूरोपीय संघ (European Union ) में शामिल होने की आकांक्षाओं पर आघात और रूस की जीत बताया है। जॉर्जियन ड्रीम पार्टी(Georgian Dream Party) को 300 सीट वाले निर्वाचक मंडल में बहुमत हासिल है, जिसने 2017 में प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव का स्थान लिया था। सत्तारूढ़ दल ने यूरोपीय संघ में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प जताया है लेकिन वह रूस के साथ संबंधों को भी ‘पुनर्स्थापित’ करना चाहता है।
वर्ष 2008 में रूस का जॉर्जिया के साथ एक छोटा संघर्ष हुआ था जिसके परिणामस्वरूप रूस ने दो अलग हुए क्षेत्रों को स्वतंत्र के रूप में मान्यता दे दी, तथा साउथ ओसेशिया और अब्खाजिया में रूसी सैन्य उपस्थिति में वृद्धि कर दी। पश्चिम समर्थक सलोमी जुराबिचविली 2018 से राष्ट्रपति पद पर थीं।