Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Milind Deora : कांग्रेस छोड़ने के बाद शिंदे गुट की शिवसेना में मिलिंद देवड़ा होंगे शामिल, इस बात को लेकर थे बेहद नाराज

Milind Deora : कांग्रेस छोड़ने के बाद शिंदे गुट की शिवसेना में मिलिंद देवड़ा होंगे शामिल, इस बात को लेकर थे बेहद नाराज

By Abhimanyu 
Updated Date

Milind Deora’s Resignation From Congress: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद देवड़ा आज रविवार को एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होंगे। मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (यूबीटी) अपना दावा पेश कर रही है, जिसके बाद से देवड़ा खासे नाराज चल रहे थे।

पढ़ें :- प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र में MVA से तोड़ा नाता, घोषित किए 9 उम्मीदवार

कांग्रेस छोड़ने की जानकारी मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरी राजनीतिक यात्रा के महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है. मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।’


बता दें कि राहुल गांधी के करिबियों में शामिल मिलिंद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं। वह दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं।लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह लोकसभा की दक्षिण मुंबई सीट को लेकर नाराज चल रहे थे, जहां से वह 2004 से साल 2014 तक सांसद रहे हैं। इस सीट पर महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) अपना दावा पेश कर रही है। जिसको लेकर मिलिंद ने उद्धव गुट को चेतावनी भी दी थी।

Advertisement