Milind Gaba Fight Video: मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा (Milind Gaba) विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहा है, जिसमें वह शराब के नशे झगड़ा करते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो टी-सीरीज के ऑफिस का है.
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल
इस घटना का अब सीसीटीवी फुजेट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अब सिंगर पर सवाल उठ रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में मिलिंद गाबा (Milind Gaba) एक मीटिंग में बैठे दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ करीब 10 लोग और बैठे थे. मीटिंग के दौरान उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी.
पड़ोस में बैठे एक शख्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सिंगर अपना आपा खो बैठे और हाथापाई पर उतर गए. इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोगों को कहना है कि ये घटना सही है तो कोई इसे अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए प्रमोशनल स्टंट बता रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि बातचीत के बीच मिलिंद गाबा अचानक गुस्से में उठते हैं. वह उस शख्स का कॉल पकड़ते हैं, जो उन्हें रोकने की कोशिश करता है. इस बीच आस-पास के लोग इस लड़ाई को रोकने की कोशिश करते हैं. किसी तरह मिलिंद को वहां के लोग बाहर ले जाते हैं लेकिन फिर अचानक से गुस्से में मिलिंद उसी शख्स के पास आकर उसे धक्का देते हैं. सिंगर के इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस इस वीडियो की सच्चाई जानना चाहते हैं. हालांकि इस मामले में अभी तक उनका कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.