Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mini Countryman C SUV :  नई मिनी कंट्रीमैन C SUV ,  लग्जरी फीचर्स और दमदार इंजन से होगी लैस

Mini Countryman C SUV :  नई मिनी कंट्रीमैन C SUV ,  लग्जरी फीचर्स और दमदार इंजन से होगी लैस

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mini Countryman C SUV :  लग्जरी कार Mini India इस महीने अपनी नई मिनी कंट्रीमैन C SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू की थी और अब यह मार्केट में आने को पूरी तरह से तैयार है।

पढ़ें :- Honda ने हर मिनट 12 बाइक-स्कूटर की बिक्री, कंपनी ने 31 दिनों में 5.18 लाख यूनिट्स बेंचकर मई माह में रचा नया रिकॉर्ड

 प्रोडक्शन
नई Mini Countryman C का प्रोडक्शन चेन्नई स्थित BMW Group प्लांट में होगा

इंजन और परफॉर्मेंस
वहीं नई मिनी कंट्रीमैन C SUV में 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 136hp की पावर और 230Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।

गियरबॉक्स
यह इंजन 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आएगा और पावर फ्रंट व्हील्स तक पहुंचेगी। यही इंजन BMW X1 में भी इस्तेमाल किया जाता है।

बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस
यह SUV UKL2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसे BMW X1 के साथ शेयर किया गया है। यही प्लेटफॉर्म बेहतर स्पेस, स्टेबिलिटी और Driving Experience देने के लिए जाना जाता है।

पढ़ें :- Tata Motors Sales : टाटा मोटर्स की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी , जानें मई में कितनी बिकी टाटा की कारें

डिजाइन
नई Mini Countryman C का डिजाइन काफी मॉडर्न और बोल्ड है। इसमें JCW और इलेक्ट्रिक वर्जन जैसे Design Elements देखने को मिलेंगे। फ्रंट में Circular Headlamps, बड़ा स्क्वायर शेप ग्रिल और नया बंपर दिया गया है, जो SUV को पहले से ज्यादा मजबूत लुक देता है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें Boxy Design, फ्लैट रूफलाइन और square wheel आर्च दिए गए हैं। लंबा व्हीलबेस केबिन में ज्यादा स्पेस देने में मदद करेगा। पीछे की तरफ LED टेललैम्प्स और क्लीन Tailgate Design देखने को मिलेगा।

केबिन और फीचर्स
नई Mini Countryman C का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न होगा. कंपनी ने केबिन को Minimal Design के साथ तैयार किया है। डैशबोर्ड पर बड़ा सर्कुलर OLED टचस्क्रीन दिया गया है, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Infotainment System दोनों का काम करेगा। इसके नीचेToggle-style physical switch दिए गए हैं, जिससे इस्तेमाल करना आसान रहेगा। केबिन में टेक्सटाइल बेस्ड सरफेस और Recycled Material का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है।

एक्सपेक्टेड फीचर्स
नई Mini Countryman C में 9.4 इंच OLED टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Apple CarPlay और Android Auto, हेड-अप डिस्प्ले, Harman Kardon साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ और कई एडवांस्ड फीचर्स मिल सकते हैं। नई Mini Countryman C उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो प्रीमियम डिजाइन, Modern Technology और लग्जरी SUV एक्सपीरियंस चाहते हैं।

पढ़ें :- Toyota बहुत जल्द भारत में अपनी दो दमदार 7 सीटर एसयूवी लॉन्च करने को तैयार, मिलेंगे तगड़े फीचर, दमदार रोड प्रेजेंस
Advertisement