Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सरकार में खनन माफिया, गुंडे खुले आम घूमते थे : JP Nadda

सपा सरकार में खनन माफिया, गुंडे खुले आम घूमते थे : JP Nadda

By संतोष सिंह 
Updated Date

अंबेडकर नगर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) रविवार को अम्बेडकर नगर में उत्तर प्रदेश में जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) का शुभारंभ करते हुए कहा कि ये जन विश्वास यात्रा 6 स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी। उन्होंने कहा कि करीब 4 करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी। जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की जन सभाओं में जो भीड़ होती हैं, वो हमारे कार्यकर्ता सम्मेलनों के समान होती है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जन सैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

जेपी नड्डा ने कहा कि हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ये संभव है तो सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकि और किसी भी राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है। नड्डा ने कहा कि पहले संस्कृति थी कि वोट बंटोरो, भाई को भाई से लड़ाओ, लोगों से वोट लेकर उन्हें भूल जाओ और अगले चुनाव में नए-नए नारे लेकर आ जाओ। अब जनता के बीच जाना, लोगों का विश्वास प्राप्त करना, जो कहा था, वो करके दिखाना, ये संस्कृति मोदी जी ने विकसित की है।

पढ़ें :- आपका एक वोट जम्मू-कश्मीर के युवाओं का हौंसला बुलंद करने वाला और महिलाओं के अधिकार की रक्षा करने वाला है: अमित शाह

नड्डा ने कहा कि भाजपा है तो विकास है। भाजपा है तो सम्मान है। भाजपा है तो सुरक्षा है। यह अन्य दलों में ये संभव नहीं है। न उनकी ऐसी सोच है, न मानसिकता है।देश में सभी राजनीतिक पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित हो चुकी हैं। वोटबैंक की राजनीति करती हैं। मोदी जी की सभी योजनाएं एक ही बात को इंगित करती हैं- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। क्या हम सपा का कुशासन भूल गए हैं?

जेपी नड्डा ने कहा कि सपा सरकार में खनन माफिया, गुंडे खुले आम घूमते थे। योगी जी ने उन्हें जेल भेजने का काम किया है। भ्रष्टाचार, अनाचार, दुराचार, इसका पर्यायवाची समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) है। महिलाओं की विवाह की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद ने इस पर गैरजिम्मेदाराना वक्तव्य दिया। ये वक्तव्य महिला सशक्तिकरण (women empowerment) के खिलाफ है। अखिलेश यादव ने इसका बचाव किया है। ये वही सपा है, ये नई सपा नहीं है।

Advertisement