Misha Agarwal passes away: मशहूर कॉन्टेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस और फॉलोअर्स को हैरान कर दिया है। मीशा 2 दिनों में परिवार के साथ अपना 25वां जन्मदिन मनाने वाली थीं, लेकिन इससे पहले कि वह अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट करतीं उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मीशा के परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। उनके परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि मीशा अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
मीशा के परिवार ने शुक्रवार, 25 अप्रैल को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक आधिकारिक बयान साझा किया, जिसके साथ मीशा के निधन की पुष्टि की गई। लेकिन, उनके निधन की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया है। परिवार के इस बयान पर मीशा के फैंस ने हैरानी जाहिर की। वहीं कई ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए दुख व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया- ‘हम भारी मन से आप सभी को सूचित कर रहे हैं कि हमारी प्यारी मीशा अब हमारे बीच नहीं रहीं। आप सभी ने उन्हें जो प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए हम तहे दिल से आप सबके आभारी हैं। हम अभी इस गहरे नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया उन्हें अपनी यादों में जीवित रखें और उनके लिए प्रार्थना करें।’