Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Miss World 2023 Finale : आज मुंबई में होगा मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले, सिनी शेट्टी कर रहीं भारत को रिप्रजेंट

Miss World 2023 Finale : आज मुंबई में होगा मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले, सिनी शेट्टी कर रहीं भारत को रिप्रजेंट

By Abhimanyu 
Updated Date

Miss World 2024 Finale : मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आज मिस वर्ल्ड-2023 का फिनाले (Miss World-2023 finale) का आयोजन किया जा रहा है, करीब 27 साल बाद मिस वर्ल्ड की मेजबानी भारत लौटी है। इस इवेंट में भारत की तरफ से फेमिना मिस इंडिया-2022 की विजेता सिनी शेट्टी (Sini Shetty) भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

दरअसल, मिस वर्ल्ड दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट है। अब 9 मार्च को पूरी दुनिया की निगाहें भारत के मुंबई में आयोजित हो रहे मिस वर्ल्ड-2023 का फिनाले (Miss World-2023 finale) पर होंगी। इससे पहले भारत ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी बेंगलुरु में की थी। हालांकि, ये आयोजकों के साथ अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) के लिए बहुत अच्छा अनुभव नहीं था।साल 1996 में भारत के बेंगलुरु में इसका आयोजन हुआ था, तो पूरे कर्नाटक में आंदोलन शुरू हो गए थे।

एक तरफ फेमिनिस्ट महिलाओं का कहना था कि इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता से बड़ी संख्या में महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश होती है। महिला जागरण संगठन (Mahila Jagran Sangathan) की अध्यक्ष आर. शशिकला ने धमकी दी कि अगर हम मिस वर्ल्ड कार्यक्रम (Miss World Event) को रोकने में विफल रहे, तो हम आत्मदाह कर लेंगे। 500 से ज्यादा महिलाओं ने विरोध में सड़कों पर मार्च निकाला था। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज की संस्कृति और सभ्यता खतरे में पड़ जाएगी।

मिस वर्ल्ड को पूंजीवादी ताकतों का कार्यक्रम बताते हुए कर्नाटक किसान संघ (Karnataka Farmers Union) के अध्यक्ष एमडी नजुंदास्वामी ने इसे रोकने की कसम खा ली थी और कार्यक्रम के स्टेज को आग के हवाले करने की धमकी दी थी। प्रदर्शन इतना ज्यादा उग्र हो गया था कि आखिरकार मिस वर्ल्ड में होने वाली कई तरह की प्रतियोगिताओं में से एक स्विम सूट को बेंगलुरु के बजाय सेशेल्स में कराया गया।

वहीं, विवादों के चलते मिस वर्ल्ड के आयोजन के बाद बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 70 करोड़ रुपए के कर्ज में फंस गए। हालात ये हो गए कि बिग भी अपना बकाया भी नहीं चुका पाए। इस दौरान उन्हें इस कर्ज से बाहर निकालने में अमर सिंह और धीरूभाई अंबानी का सबसे बड़ा हाथ रहा।

पढ़ें :- Ayodhya के बाद Amitabh Bachchan ने अलीबाग में खरीदी इतने करोड़ की जमीन
Advertisement