Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Miss World 2025 : भारत लगातार दूसरी बार होस्ट करेगा मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट,सामने आया शेड्यूल

Miss World 2025 : भारत लगातार दूसरी बार होस्ट करेगा मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट,सामने आया शेड्यूल

By santosh singh 
Updated Date

Miss World 2025 : भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World Contest)  की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार भी भारत मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता मेजबानी कर रहा है। इस साल इसका आयोजन हैदराबाद में किया जा रहा है। इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World Contest)  की मेजबानी तेलंगाना सरकार करने जा रही है। इसके लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। बता दें बीते साल भी इंडिया ने मिस वर्ल्ड होस्ट (Miss World Host) किया था।

पढ़ें :- इंस्टाग्राम पर राजा बाबू को हुआ प्यार, बाइक पर घुमाया... लेकिन शादी से इनकार करना पड़ गया भारी

मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट (Miss World Contest) में 120 देशों की सुंदरियां शामिल होने जा रही हैं। भारत की तरफ से नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली हैं। नंदिनी को देखने के लिए लोग बहुत एक्साइटेड हैं। हर कोई देखना चाहता है कि वो क्या कमाल दिखाती नजर आएंगी।

लगातार दूसरी बार भारत कर रही है मेजबानी

बता दें पिछले साल मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट (Miss World Contest)  मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Center in Mumbai) में हुआ था। ये कॉन्टेस्ट बहुत जोर-शोर से हुआ था। मिस वर्ल्ड 2024 चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Miss World 2024 Kristina Piszkova of Czech Republic) ने जीता था।

पढ़ें :- बिहार सरकार भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को देगी सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी करेगी...सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
Advertisement