पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: दीपावली के पावन पर्व पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी रविवार को सोनौली पहुंचे। उन्होंने नगर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान पंकज आभूषण भंडार पर पहुंचकर संचालक पंकज वर्मा को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा
इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित व्यापारियों एवं नगरवासियों से संवाद करते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार प्रकाश, समृद्धि और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर खुशियां बांटने और स्वच्छता व सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, हर्ष वर्मा, संजीव जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने विधायक के साथ दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं।
महाराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
https://youtube.com/shorts/kJfgZj8Qbnc?si=0vKMFtnatUxyAcEV